फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sports competition

ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी खेल प्रतियोगिता शुरू

Fri, 20 Nov 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 20 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
Sports competition

जिले के विभिन्न विकासखंडों में राजीव गांधी खेल अभियान के तहत 16वर्ष से कम आयु के बालक, बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। विण विकासखंड की खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख दीपिका बोहरा ने किया। विशिष्ट अतिथि बीडीओ विक्रम चंद्र थे। संचालन एडीओ जगदीश चंद्र जोशी ने किया। प्रतियोगिता के 800 मीटर दौड़ में कैलाश सिंह और मंजू ने पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में योगेश चंद और दीक्षा रावत प्रथम रहे। 500 मीटर दौड़ मेघा बिष्ट ने जीती। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बसंत सिंह बेलाल ने सभी का स्वागत किया।

विज्ञापन

कनालीछीना । प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने किया। विशिष्ट अतिथि जीआईसी के प्रधानाचार्य केसी आर्य मौजूद थे। प्रतियोगिता में 100 मीटर महिला ओपन में कंचन बिष्ट, जूनियर बालक में कमलेश सामंत, जूनियर बालिका में रेखा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

 डीडीहाट। राजकीय इंटर कालेज डीडीहाट के खेल मैदान में राजकीय गांधी खेल अभियान के तहत दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हो गयी है। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी ने किया। प्रतियोगिता के 800 मीटर दौड़ कमल खड़ायत ने, ज्योति खडायत ने, 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में दीक्षा चौहान ने, कमलेश कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर ओपन दौड़ में रजनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में संतोष सिंह और दीक्षा चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में किशोर शाह, विरेन्द्र कन्याल, बिक्रम बिष्ट, आन सिंह खोलिया, शेखर कफलिया, अनिल राठौर, गोपाल खोलिया, वंशीधर जोशी, सुनिता लोहिया थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर खण्ड विकास अधिकारी आरसी फुलार, प्रधानाचार्य राकेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीएन पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed