फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sports College Dehradun won the hockey competition.

Pithoragarh News: हॉकी प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीती

Thu, 09 Nov 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Nov 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Sports College Dehradun won the hockey competition.
पिथौरागढ़ स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीम। संवाद
पिथौरागढ़। खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर 19 बालक आयु वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीत ली है। देहरादून ने फाइनल में चंपावत को कराया है। प्रतियोगिता में 11 टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और चंपावत की टीम के बीच खेला गया। प्रथम हाफ में स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से दो गोल अमन कुमार और चंपावत के सौम्य बिष्ट ने पेनाल्टी कार्नर से किया। मध्यांतर के बाद स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम हावी रही। रोहित ऐरी के दो, मनीष सिंह कुंवर, सूरज कुमार, मनीष ने एक-एक गोल किया। स्पोर्ट्स कॉलेज ने 6-1 से फाइनल जीत लिया।
विज्ञापन

निर्णायक संजय असवाल, तेजेंद्र रावत, सौरभ पटवाल, विकास पंत, विकास जोशी रहे। विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, अति विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र शाह ठुलघरिया रहे। यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह, निर्मल किशोर भट्ट, महासचिव जिला ओलंपिक संघ ललित पंत, सचिव जिला हॉकी संघ भूपाल सिंह चुफाल, लीलावती जोशी, विनय किशोर, देवी चंद, राजेंद्र सिंह जेठी, चंद्रमोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed