फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   sports activities will start soon in sports college

Pithoragarh News: स्पोर्ट्स कॉलेज में जल्द शुरू होंगी खेल गतिविधियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
sports activities will start soon in sports college
स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू, पिथौरागढ़। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के लेलू स्पोर्ट्स कॉलेज में जल्द ही खेल गतिविधियां शुरू होंगी। कॉलेज का निर्माण 990 नाली भूमि पर किया गया है। स्टेडियम से बॉक्सिंग, फुटबाल और एथलेटिक्स के खिलाड़ी नए स्पोर्ट्स कॉलेज में शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में स्वीकृत स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण पिथौरागढ़ के लेलू गांव में 19.50 करोड़ की लागत से लगभग पूरा हो चुका है। अब स्टेडियम में स्थित बॉक्सिंग, फुटबाल, एथलेटिक्स बालक आवास के बच्चे स्पोर्ट्स कॉलेज में शिफ्ट होंगे। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने करोड़ों की लागत से बहुउद्देशीय हॉल, हॉस्टल ब्लाक, 400 मीटर रनिंग ट्रेक और प्रशासनिक भवन का निर्माण पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में कार्यदायी संस्था स्पोर्ट्स कॉलेज के भवनों में हुई क्षति को ठीक करने में जुटी है। इसके बाद कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर खेल विभाग को स्पोर्ट्स कॉलेज हस्तांतरण की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद स्टेडियम से बॉक्सिंग, फुटबाल और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज तक जाने के लिए लंबा होगा रास्ता
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स कॉलेज तक पहुंचने के लिए 15 किमी से अधिक की दूरी तय करनी होगी। वड्डा क्षेत्र से कॉलेज के लिए जाने वाले रास्ते के बीच में बड़ा से नाला है। इसे पार कर जाना संभव नहीं है। ऐसे में मूनाकोट बाजार से होते हुए कॉलेज तक पहुंचना होगा। संवाद
सीएम कर चुके हैं लोकार्पण
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के देव सिंह मैदान में 12 नवंबर को आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी में सीएम लेलू स्पोर्ट्स कॉलेज का लोकार्पण कर चुके हैं। हालांकि मानसून काल में लेलू स्पोर्ट्स कॉलेज में एसडीआरएफ की टीम रही थी। भवनों में थोड़ी बहुत क्षति हुई है जिसे कार्यदायी संस्था ठीक कर रही है। संवाद

स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था कॉलेज के भवनों में हुई क्षति को ठीक कर रही है। इसके बाद स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा और हस्तांतरण की कार्यवाही होगी। फिर फुटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को कॉलेज में शिफ्ट किया जाएगा। -रविंद्र सिंह, प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed