{"_id":"57c31c524f1c1b602fd500a5","slug":"splash-of-cultural-events-will-be-six-to-kumaoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह से होगी कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह से होगी कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
नंदा महोत्सव की तैयारी बैठक में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट में नंदा महोत्सव 6 से 8 सितंबर तक चलेगा। नंदा महोत्सव के सभी कार्यक्रम रामलीला मैदान में होंगे। इस महोत्सव में कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की धूम रहेगी। तीन दिन के इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए रविवार को आयोजन समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में नंदा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष डीएस पांगती ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नंदा अष्टमी से तीन दिन पूर्व से नंदा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान मुख्य रूप से झोड़ा, चांचरी, छपेली गायन, ऐंण प्रतियोगिता, हुड़का, ढोल, भोंकर आदि वाद्य यंत्रों को उपयोग करते हुए विशेष कार्यक्रम होंगे। स्कूली बच्चों की झांकी प्रदर्शन, कुमाऊंनी मुहावरे, शगुन आंखर सहित संस्कृति को जीवंत करने वाले कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, मैराथन, मटका फोड़ प्रतियोगिता होगी। स्कूलों और बाहरी टीमों के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कविंद्र शाही, सुनील पंत, जोगा सिंह नित्वाल, मोहन सिंह मर्तोलिया, लाल सिंह, ललित भंडारी, भूपेश टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन