फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Special Pooja on Buddha Jayanti

बुद्ध जयंती पर हुई विशेष पूजा

Wed, 10 May 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 10 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Special Pooja on Buddha Jayanti
सुकौली बौद्ध गोंपा में बुद्ध पूर्णिमा पर प्रार्थना करते लोग - फोटो : amar ujala

सुकौली के बौद्ध गोंपा में बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा हुई। पूरे दिन गोंपा में ओम मने पद्मे होम के मंत्र गूंजते रहे। खंपा समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुए। सुकौली के बौद्ध गोंपा की स्थापना करीब 20 साल पहले की गई थी। समय-समय पर यहां पर पूजा अनुष्ठान होते रहते हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष पूजा होती है।

विज्ञापन


बौद्ध गुरु रिंगझिंग ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मानवता को अहिंसा का रास्ता दिखाया था। आज दुनिया में कई देशों में बौद्ध धर्म के अनुयायी रहते हैं। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म में समानता और सहिष्णुता का भाव छिपा है। यह धर्म दुनिया को मानवता की राह दिखाता है। बौद्ध भिक्षु कुंजम ने भी बौद्ध धर्म के बारे में जानकारी दी। बाद में इन दोनों ने लोगों को पूजा कराई। पूरे दिन भगवान बुद्ध के संदेशों को पढ़ा गया।
विज्ञापन


दिनेश खंपा, पान सिंह खंपा, एमएल वर्मा समेत अन्य लोगों ने व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया। अन्य धर्मों को मानने वाले भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे थे। लोगों ने बौद्ध मठ की परिक्रमा की। बाद में भंडारे का भी आयोजन किया गया। धारचूला तहसील की दारमा घाटी में खिमलिंग और बिदांग गांव में बौद्ध धर्म मानने वाले परिवार रहते थे। अब इन दोनों गांवों से सभी परिवार पलायन कर गए हैं। इनमें से कुछ परिवार पिथौरागढ़ में भी रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed