फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SP will form government in Uttarakhand of 2022: Arvind

सपा 2022 विस चुनाव में बनाएगी उत्तराखण्ड में सरकार - अरविंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
SP will form government in Uttarakhand of 2022: Arvind
पिथौरागढ़ में सपा यूथ प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
सपा के यूथ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। पिथौरागढ़ पहुंचे अरविंद ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार भी किए।
विज्ञापन

बैठक में सपा यूथ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2022में विधान सभा चुनाव में पूूरे दमखम के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के निर्देश हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारों ने उत्तराखंड का विकास नहीं विनाश किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव को लेकर तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा हमें जन-जन तक पहुंचकर भाजपा और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां प्रदेश प्रवक्ता मदन सन्याल, प्रदेश सचिव रमेश बिष्ट, जिलाध्यक्ष अजमल अहमद, हेम चंद्र भट्ट, आसिफ अंसारी,नवीन कुमार, मो. मिया असरफ, अयूब सलमानी, रजनीश सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed