{"_id":"5741e6e04f1c1bb515690979","slug":"sp-s-performance-at-the-district-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 May 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
सपा का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष मदन सनयाल के नेतृत्व में टकाना तिराहे में एकत्र कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाया। मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष मुकेश जोशी ने कहा कि 80 प्रतिशत निजी स्कूलों में विषय से संबंधित शिक्षक नहीं हैं। कई विद्यालय सरकारी मानकों को पूरा नहीं करते हैं। अभिभावकों से हर विषय की फीस ली जाती है, लेकिन सुविधा नहीं दी जाती, जो जांच का विषय है।
विज्ञापन
सपा नगर अध्यक्ष अजमल अहमद ने कहा कि 60 प्रतिशत निजी स्कूलों में बिजली नहीं है। 40 प्रतिशत निजी स्कूलों में पानी की सुविधा नहीं है। पार्टी के धारचूला प्रभारी दिनश पाल ने कहा कि निजी स्कूलों में बच्चों को जानवरों की तरह ठूंसा जाता है, जिसे रोकने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आयूब सलमानी ने कहा कि निजी स्कूल एडमिशन फीस के नाम पर अभिभावकों को लूटते हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में सोमवार को मुख्य शिक्षाधिकारी का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रेम बल्लभ थ्वाल, कार्तिक, सलमान खान, महेश पाल, कमल सार्की, रमेश सिंह, मनोज नेगी, सतीश शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन