फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SP has done station and outpost incharge from here

एसपी ने थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्जों को किया इधर उधर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
SP has done station and outpost incharge from here
एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने 23 कई थानाध्यक्षों और चौकी इंचार्ज को इधर-उधर कर दिया है। आरआई विक्रम राठौर को पुलिस लाइन से जौलजीबी थाने की जिम्मेदारी दी है। थल थाने से पीएस नेगी को सल्मोड़ा और सल्मोड़ा थानाध्यक्ष पीआर आगरी को थानाध्यक्ष अस्कोट की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

एसपी ने पिथौरागढ़ में दिसंबर में कार्यभार ग्रहण किया था। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के चार माह में थानाध्यक्षों और चौकी इंचार्जों को बदल दिया है। उन्होंने थानाध्यक्ष अस्कोट एमए खान को मुनस्यारी, थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट को मुनस्यारी से थल की जिम्मेदारी दी है। चौकी इंचार्ज वड्डा किशोर पंत को घाट चौकी प्रभारी बनाया है। एसआई अनिल कुमार को कोतवाली पिथौरागढ़ से चौकी प्रभारी एंचोली, कोतवाली पिथौरागढ़ से एसआई हीरा सिंह डांगी को चौकी प्रभारी वड्डा, राकेश राय को गंगोलीहाट थाने से चौकी प्रभारी सेराघाट, पवन जोशी को घाट से ओगला चौकी, संजय विश्वकर्मा को थाना कोतवाली जौलजीबी से झूलाघाट थाने, एसआई संजय पूनिया को कोतवाली पिथौरागढ़ से पांगला भेजा गया है।
विज्ञापन

संजय सिंह को अस्कोट थाने से थाना कोतवाली पिथौरागढ़, बसंत लाल टम्टा को कोतवाली डीडीहाट से कोतवाली जौलजीबी, धीरज टम्टा को थाना पांगला से कोतवाली पिथौरागढ़, विजय कुमार को कोतवाली धारचूला से कोतवाली पिथौरागढ़, दिनेश चंद्र सिंह को कोतवाली पिथौरागढ़ से कोतवाली डीडीहाट, विकास कुमार को थाना कोतवाली पिथौरागढ़ से जाजरदेवल थाना, जसवीर सिंह को थाना जाजरदेवल से कोतवाली अस्कोट, कंचन कुमार पलड़िया को झूलाघाट से कोतवाली धारचूला, विजय नेगी को बेड़ीनाग थाने से चौकोड़ी, हयात राम को पुलिस लाइन से कनालीछीना थाने भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed