{"_id":"5c13dffebdec225545197179","slug":"souvenirs-to-all-members-of-the-ruth-youth-forum","type":"story","status":"publish","title_hn":"रं यूथ फोरम के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रं यूथ फोरम के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह दिए
Fri, 14 Dec 2018 10:23 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रं समुदाय के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रं महोत्सव के आयोजन में सहयोग देने पर रं संस्था की स्थानीय इकाई संस्था के पदाधिकारियों ने रं म्यूजियम कार्यालय में एक धन्यवाद समारोह आयोजित किया। इसमें पदाधिकारियों और रं यूथ फोरम के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
रं कल्याण संस्था के केंद्रीय शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं सूचना आयुक्त चंद्र सिंह नपलच्याल और पूर्व महासचिव एवं उत्तराखंड सरकार में पेयजल, वन एवं पर्यावरण सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने रं महोत्सव में प्राथमिक विद्यालय गर्ब्यांग के राम सिंह ह्यांकी को खेलकूद और राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य आभा फकलियाल को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर कैप और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में पूरन सिंह सेलाल ने 11 हजार रुपये, राम सिंह सोनाल ने पांच हजार, भवान सिंह सोनाल ने 2100, अमृता ह्यांकी ने 2500 और प्रतिभा नपलच्याल ने 2100 रुपये की सहयोग राशि रं म्यूजियम को दी।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष महिमन गर्ब्याल ने सभी विभागों के अधिकारियों, लोगों का आभार जताया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, पूर्व अध्यक्ष महिमन सिंह गर्ब्याल, संरक्षक महिमन सिंह ह्यांकी, धारचूला इकाई के अध्यक्ष केएस गर्ब्याल, रं यूथ फोरम के अध्यक्ष पूरन ग्वाल, महासचिव देवकृष्ण फकलियाल, योगेंद्र सिंह गर्ब्याल, राम सिंह सोनाल, भवान सिंह सोनाल, राजू नबियाल, शकुंतला दताल, छोरी बोनाल, टेशर नपलच्याल आदि थे।
विज्ञापन