फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Solve the problems of Kanar villagers immediately: DM

कनार के ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान करें : डीएम

Thu, 04 Apr 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 04 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Solve the problems of Kanar villagers immediately: DM
पिथौरागढ़। कनार के ग्रामीणों की चुनाव बहिष्कार की चेतावनी के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में डीएम रीना जोशी ने कहा कि ग्रामीणों की जो भी मांगें हैं उन्हें गंभीरता से लेकर समस्या का समाधान किया जाए। बता दें कि कनार के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण एएनएम की नियुक्ति करने और विद्यालय से शिक्षकों के संबद्धीकरण के आदेश को निरस्त नहीं करने पर चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। डीएम ने डीएफओ, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पूर्ति अधिकारी, सीएमओ और तहसीलदार बंगापानी को संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि कनार गांव में सस्ते गले की दुकान खोल दी गई है और राशन का लगातार वितरण किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गांव के विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी और तहसीलदार बंगापानी को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सीए लैंड से संबंधित रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ आशुतोष सिंह, एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकारिया, सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed