फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Solar Light System not ready to put any

सोलर लाइट सिस्टम लगाने को कोई तैयार नहीं

Sun, 01 May 2016 10:25 PM IST
दीपक उप्रेती/अमर उजाला, पिथौरागढ़
दीपक उप्रेती/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Solar Light System not ready to put any
कैलास मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर स्थित पड़ावों में इस बार सोलर लाइट सिस्टम लगाने के लिए कोई एजेंसी तैयार नहीं हुई। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने दो बार इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए, लेकिन इतनी दूर सोलर सिस्टम लगाने को किसी ने भी रुचि नहीं दिखाई। केएमवीएन यात्रा पड़ावों में रोशनी के लिए इस बार भी जेनरेटर सेट का ही सहारा लेगा। पड़ावों जेनरेटर सेट पहले से उपलब्ध रहते हैं। सिर्फ यात्रा शुरू होने से पहले उनके लिए ईंधन का इंतजाम किया जाएगा।

विज्ञापन


केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि पैदल यात्रा पड़ावों में बिजली की सुविधा नहीं है। इस कारण उनमें रोशनी के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ते हैं। गाला, बूंदी, गुंजी, नाभीढांग, कालापानी पड़ाव में जेनरेटर सेट ठीक कर लिए गए हैं। इनके लिए ईंधन इस माह के अंत तक पहुंच जाएगा। मर्तोलिया ने बताया कि जेनरेटर सेट का प्रयोग उसी दिन किया जाएगा, जिस दिन पड़ाव में यात्री दल पहुंचेंगे। इस माह के अंत तक पड़ावों में राशन और बिस्तर भी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


निगम के 95 कर्मचारी होंगे तैनात
केएमवीएन कैलास यात्रा के दौरान अपने पर्यटक आवासगृहों और पड़ावों में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती करता है। इस बार कुल 95 कर्मचारी यात्रा संचालन में लगाए जाएंगे। कर्मचारियों को ड्यूटी का आवंटन कर दिया गया है। कर्मचारी जून के प्रथम सप्ताह में पड़ावों में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के लिए लक्जरी गाड़ियां रहेंगी
कैलास यात्रियों को दिल्ली से नारायणआश्रम तक वाहनों से पहुंचाया जाता है। इस बार यात्रियों के लिए लक्जरी गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि पिछले साल तक यात्रियों ने वाहनों की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। इस बार सारी व्यवस्था ठीक कर दी गई है।


सर्वे टीम लौटी, यात्रा पड़ाव सुरक्षित
कैलास यात्रा मार्ग और पड़ावों की रैकी के लिए गई केएमवीएन की टीम लौट आई है। टीम ने निगम के प्रबंध निदेशक और जीएम को जो रिपोर्ट दी है उसके अनुसार किसी भी पड़ाव को जाड़ों के सीजन में कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पैदल यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित है। कुछ स्थानों पर पानी की लाइनों को मरम्मत की जरूरत है। उसे यात्रा शुरू होने से पहले ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed