फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Soil under the asphalt on the road, the grass grew

डामर के नीचे मिट्टी, सड़क पर उगी घास

Wed, 25 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Wed, 25 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Soil under the asphalt on the road, the grass grew
सड़क पर उगी घास - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ पर सड़क का निर्माण कैसा हो रहा है, यह देखने वाला कोई नहीं है। इसी का नतीजा है कि समकोट सड़क पर घास उग गई है। लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिवीजन धारचूला ने यह सड़क 2015 में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई थी।

विज्ञापन

समकोट के लोग 70 के दशक से मोटर मार्ग की आस में सरकार और जनप्रतिनिधियों के आगे गुहार लगाते रहे।

वर्ष 2015 में थल-मुनस्यारी सड़क के गिनीबैंड से समकोट तक 13 किमी सड़क का निर्माण हुआ। लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिवीजन धारचूला ने सड़क का निर्माण किया। मई 2015 में सड़क में डामरीकरण किया गया। करोड़ों की लागत से किया गया डामरीकरण इतना घटिया किया गया कि एक ही साल में यह उखड़ने लगी। वर्तमान में सड़क के बीचोंबीच घास उग आई है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि डामर में मिट्टी का उपयोग कर मानकों से खिलवाड़ किया गया है। न तो सड़क की सोलिंग की गई और न ही रोड़ी डाली गई है। इन सबके बीच सड़क में जमी घास कार्यदायी संस्था के भ्रष्टाचार को भी उजागर कर रहा है।
विज्ञापन


भारी वाहनों का भार कम करना भी मजबूरी
समकोट की प्रधान पानुली देवी कहती हैं कि डामरीकरण ही नहीं एक ही साल में सड़क की दीवारें गिरने लगी हैं। सड़क का एलाइमेंट इतना खराब है कि खड़ी चढ़ाई में सड़क की कटिंग कर दी गई है। सड़क पर लोडेड भारी वाहन नहीं चढ़ पाते। समकोट जाना हो तो वाहनों में मानक से कम सामान लोड करना पड़ता है। सड़क मानकों के अनुसार चौड़ी भी नहीं है। ग्राम प्रधान कहती हैं कि प्रशासनिक तंत्र, सरकार यदि सरकारी धन के दुरुपयोग के प्रति जरा सी भी गंभीर है तो इस सड़क की जांच होनी चाहिए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सामने आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed