फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Social awareness will increase with science journalism

विज्ञान पत्रकारिता से सामाजिक चेतना बढ़ेगी

Sun, 18 Mar 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 18 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Social awareness will increase with science journalism
विज्ञान पत्रकारिता संगोष्ठी को संबोधित करते वक्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में क्रीड़ा एवं युवा समिति (क्रियुस) और मासिक पत्रिका ‘हिमाल प्रसंग’ की ओर से ‘विज्ञान पत्रकारिता: वर्तमान परिदृश्य, आवश्यकता एवं संभावनाएं’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सामाजिक चेतना में विज्ञान की भूमिका को अहम बताया और समाज के वैज्ञानिक विकास के लिए विज्ञान पत्रकारिता को आगे आने की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन


रविवार को पर्यटक आवास गृह में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार बीडी कसनियाल ने कहा कि विज्ञान तर्कशक्ति देता है। पत्रकारिता में विज्ञान समाज के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। विज्ञान संस्थाओं को चाहिए कि शोध एवं अनुसंधानों से पत्रकारों को अवगत कराएं, ताकि ये चीजें मीडिया के माध्यम से आम जन तक पहुंच सके। हल्द्वानी से आए वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला ने कहा कि विज्ञान आम लोगों से कट रहा है और पत्रकारिता में भी विज्ञान पत्रकारिता का अभाव है। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में मीडिया कर्मियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और लोगों में वैज्ञानिक चेतना का संचार करने की अपील की। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद-यूकास्ट, देहरादून से आए इंजीनियर रामदेव गुनियाल ने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशाला से बाहर लाने और आमजन में प्रचार-प्रसार की जरूरत है।
विज्ञापन


डीआरडीओ के वैज्ञानिक डॉ. हेमंत पांडेय ने संस्थान की ओर से किए जा रहे शोध कार्यों की जानकारी दी। बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य समन्वयक डॉ. अशोक पंत की अध्यक्षता एवं जगदीश कलौनी के संचालन में हुई संगोष्ठी को डॉ. विपिन जोशी, आकाशवाणी अल्मोड़ा के प्रोग्राम आफिसर संजय जोशी, सेंटर फॉर सपोर्ट नई दिल्ली के हरीश भट्ट, गोविंद कफलिया, विज्ञान शिक्षक एवं लेखक दिनेश भट्ट आदि ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रकाश पांडे, क्रियुस संस्था के चंद्रशेखर मुरारी, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पुनेठा, रमेश गढ़कोटी, कुंडल चौहान, विजयवर्द्धन उप्रेती, मयंक जोशी, पंकज पाठक आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed