फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   So, Harda will fight from Didihat.

तो डीडीहाट से लड़ेंगे हरदा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
So, Harda will fight from Didihat.
So, Harda will fight from Didihat.
पिथौरागढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डीडीहाट की जनता को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मतदाताओं से सहयोग मांगा। उनके इतना कहते ही सियासी फिजाओं में डीडीहाट से चुनाव लड़ने की बात को और हवा मिल गई। उन्होंने कहा कि आन-बान-शान का प्रतीक डीडीहाट, कनालीछीना, मूनाकोट वीर सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राज्य आंदोलनकारियों की भूमि है। उन्होंने मतदाताओं से इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज हरीश रावत को डीडीहाट के लोगों के सहयोग की आवश्यकता है और उन्हें विश्वास है कि सभी का सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर घर कुड़ी बाड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को वर्चुअल रैली को संबोधित करने से पहले हरीश रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद सैनिकों और राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। डीडीहाट के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी होने की बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस को भारी मतों से जीताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सीएम रहने के दौरान उन्होंने डीडीहाट विधानसभा के लिए तमाम विकास कार्य किए। उन्होंने डीडीहाट विधानसभा में कांग्रेस नेता प्रदीप पाल, रमेश कापड़ी, मनोज ओझा, रेवती जोशी, हरीश उपाध्याय, लवि कफलिया के कार्यों की सराहना की। कहा कि सरकार आने के एक माह बाद कांग्रेस 28 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगी और 1500 लड़केे और लड़कियों को पुलिस में भर्ती कराएंगे।
विज्ञापन

सरकार आने पर उत्तराखंड के व्यंजनों को विदेशों में पहचान दिलाने और उत्तराखंड को आर्थिक महिला सशक्तीकरण का हब बनाने की बात भी पूर्व मुख्यमंत्री ने कही। महंगाई पर अडानी-अंबानी का नाम लेते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद सिलिंडर को 600 के पार नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों को सुविधा देने वाले नंबर वन राज्य बनाएंगे
पिथौरागढ़। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि वर्ष 2016 में जब कांग्रेस की सरकार थी। तब उत्तराखंड पूर्व सैनिकों को सुविधा देने वाला नंबर वन राज्य था। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही शहीद परिवार के आश्रित एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सरकार आने के बाद उत्तराखंड को फिर पूर्व सैनिकों को सुविधा देने वाला नंबर वन राज्य बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed