{"_id":"5e30695c8ebc3e680f4c29d9","slug":"snowy-in-the-high-peaks-of-munsiyari-dharchula-pithoragarh-news-hld3712851136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी की ऊंची चोटियों के साथ ही निचले इलाकों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों के साथ ही निचले इलाकों में बर्फबारी
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क में ताजा हिमपात के दौरान गुजरती यात्री जीप। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी, धारचूला की ऊंची चोटियों के साथ ही मुनस्यारी के निचले इलाकों में भी सोमवार रात और मंगलवार को बर्फबारी हुई। जिलेभर में दिनभर बारिश होती रही। बर्फबारी और बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी से थल-मुनस्यारी सड़क एक बार फिर बंद हो गई है। सोमवार की रात से मुनस्यारी में बिजली आपूर्ति बाधित है।
मुनस्यारी में सोमवार रात से ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नाग्नीधूरा, खलियाटॉप, छिपलाकेदार, मिलम, नामिक में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। मंगलवार को भी इन इलाकों में बर्फबारी हुई। मुनस्यारी के आसपास के इलाकों कलामुनी, बेटुलीधार, नई बस्ती, बलांति में भी काफी बर्फ गिरी है। मुनस्यारी के निचले इलाकों में मंगलवार दिनभर बारिश होती रही। धारचूला के गुंजी, गर्ब्यांग, सोसा आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मार्ग सोमवार की रात से बंद है। बलाती, बेटुलीधार में कई वाहन फंसे हुए हैं। लोनिवि ने बर्फ हटाने के लिए स्नोकटर लगा रखा है। मुनस्यारी की सड़क बंद होने और बिजली न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के तमाम हिस्सों में दिनभर बारिश होती रही।