फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall on Pithoragarh peaks, cold increased in lower areas

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की चोटियों पर हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड

Wed, 29 Jan 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Snowfall on Pithoragarh peaks, cold increased in lower areas
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने फिर से करवट बदली है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई जबकि बादल छाए रहने से निचले इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया। हालात यह रहे कि दूसरे ही दिन तापमान पांच डिग्री लुढ़क गया। पारा गिरने से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ी। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से चटख धूप खिलने से ठंड कम हुई और लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और धूप नहीं खिली तो ठंड का असर बढ़ गया। वहीं पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, छिपलाकेदार सहित अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य हिस्सों में पूरे दिन बादल छाए रहने से तापमान में भी खासी गिरावट आई। बीते मंगलवार जिले का अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री था। दूसरे ही दिन तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकार्ड किया गया। पारा गिरने से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ी इससे लोग परेशान रहे। लोगों को ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोवर और अंगीठी का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


मुनस्यारी में दो डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
मुनस्यारी। क्षेत्र के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मुनस्यारी में इसका असर साफ दिखा। पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए तो ठंड का असर बढ़ गया। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मुनस्यारी में भी अधिकतम तापमान छह तो न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। यहां का न्यूनतम तापमान दो डिग्री पहुंचने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है इससे स्थानीय लोग और पर्यटक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed