फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall occurred for the fourth time in the high Himalayan region

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी क्षेत्र में चौथी बार हुई बर्फबारी

Tue, 27 Feb 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Snowfall occurred for the fourth time in the high Himalayan region
दारमा घाटी के दांतू गांव में हुई बर्फबारी। स्रोत: ग्रामीण
पिथौरागढ़/धारचूला/मुनस्यारी। जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इस सीजन में मंगलवार को सर्वाधिक ठंड हुई।
विज्ञापन

आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह नौ बजे से हल्की बारिश शुरू हुई जो दोपहर तक चली। इस दौरान चुभन भरी हवाएं चलने से लोग ठंड से बेहाल रहे। शाम के समय भी आसमान बादलों से पटा रहा और बारिश की संभावना बनी हुई थी। उधर चीन सीमा से सटे दारमा और व्यास घाटी के गांवों में मंगलवार को चौथी बार बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

इससे विभिन्न गांवों का तापमान माइनस 10 से 16 डिग्री तक पहुंच गया है। ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। गुंजी निवासी भूपेंद्र गुंज्याल ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। शाम तक एक फुट से ज्यादा बर्फ पड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दारमा घाटी के ग्राम दांतू के होम स्टे संचालक मनोज दताल ने बताया कि सुबह से हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है। इससे यहां चल रही हिंदी फिल्म की शूटिंग भी बाधित हुई। इधर मुनस्यारी की ऊंची चोटियां पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा, कालामुनि, बेटुलीधार, ईको पार्क, पातलथौड़, खलिया आदि जगहों पर बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश के चलते लोग ठंड से ठिठुरते रहे। लोगों ने अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश की। शाम को थल-मुनस्यारी सड़क पर बलांती में बर्फबारी के चलते वाहन फंस गए। इससे चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
--
दारमा घाटी में जरूर आएं घूमने : हेमंत
धारचूला। दारमा घाटी में इन दिनों एक हिंदी फिल्म शूटिंग चल रही है। इसके लिए सिने कलाकार हेमंत पांडेय प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर की तलहटी में आए हुए हैं। उन्होंने ग्राम दांतू और पंचाचूली ग्लेशियर की खूबसूरती की तारीफ अपने फेसबुक में करते हुए लोगों से दारमा घाटी में घूमने के लिए आने की अपील की है। संवाद


चंपावत में झमाझम बारिश से ठंड बढ़ी
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। जिला मुख्यालय में हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे। तेज हवाओं के साथ करीब 10 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। सड़कें पूरी तरह सूनी हो गईं। आपदा विभाग के अनुसार चंपावत में 12 घंटे में ढाई एमएम बारिश हुई। चंपावत में अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। लोहाघाट और टनकपुर में भी हल्की बारिश हुई। इधर ठंड बढ़ने के कारण लोगों को अलावा का सहारा लेना पड़ा। मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी ने बताया कि अगर इस तरह बारिश होती रही तो फसलों की पैदावार अच्छी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed