फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall in Pithauragarh

तेज गरज के साथ बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुआ हिमपात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Pithauragarh
डीडीहाट के जीआईसी वार्ड में मकानों के ऊपर गिरा बांज का पेड़। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/डीडीहाट/बंगापानी। जिले में रविवार को तेज चमक और गरज के साथ बारिश हुई। तापमान में गिरावट से उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ है। बारिश से जंगलों में लगी आग नियंत्रित हो गई है। डीडीहाट में एक विशाल पेड़ मकानों पर गिर गया।
विज्ञापन

जिले में रविवार सुबह मौसम सामान्य रहा और धूप निकली रही। दोपहर से आसमान में हल्के बादल घिरने शुरू हुए। इस दौरान विभिन्न इलाकों में तेज चमक और गरज के साथ बारिश हुई। अस्कोट में शाम पांच बजे तक बारिश हुई। मुवानी में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। धारचूला में आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। गंगोलीहाट में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। थल और नाचनी क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई। मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात हुआ है। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को बारिश से जंगलों में लग रही आग भी नियंत्रित हो गई है। घाटी वाले क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। खराब मौसम के कारण पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित विभिन्न हिस्सों की आपूर्ति लगभग एक घंटे तक ठप रही। ऊर्जा निगम से मिली जानकारी के अनुसार ग्रिड फेल होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी जो कुछ समय बाद बहाल हो गई।
विज्ञापन

डीडीहाट में रविवार शाम मौसम खराब हो गया। इसी दौरान चले तेज अंधड़ और बारिश से जीआईसी वार्ड में बांज का एक विशालकाय पेड़ विमला जोशी और धन सिंह के मकान पर गिर गया। इससे मकानों की रेलिंग टूट गई। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई नहीं आया। पिछले वर्ष भी इस वार्ड में एक पेड़ गिरा था। वहां कई अन्य पेड़ गिरने का खतरा है। स्थानीय लोगों ने खतरा बने पेड़ों को काटने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से दूर हुई तपिश, पारा लुढ़का
चंपावत। जिले में रविवार को दिनभर कई बार मौसम का मिजाज बदला। बादल और शाम को हुई बारिश से तपिश कम हुई। आधा मिमी बारिश होने से तापमान भी गिर गया। बारिश की वजह से शाम को उपचुनाव प्रचार के लिए गई टीमों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी लेकिन बारिश से जंगल की आग बुझ गई। खेती को भी फायदा हो रहा है। चंपावत में रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed