फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall in Panchachuli, Rajrambha, Hansling and Chhipla

पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग और छिपला में हुआ हिमपात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Panchachuli, Rajrambha, Hansling and Chhipla
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में हुआ ताजा हिमपात। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। 36 घंटे बादल छाए रहने के बाद बाद बृहस्पतिवार को जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। जबकि कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। हिमपात और बूंदाबांदी के बाद ठिठुरन काफी बढ़ गई है। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाए। हल्की बारिश के बाद शाम को पिथौरागढ़ बाजार में भी सन्नाटा छाया रहा। जिले के मुनस्यारी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार की सुबह से ही आसमान बादलों से ढक गया था। बृहस्पतिवार को भी दिन भर बादल छाये रहे। अपराह्न तीन बजे पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हुई। जबकि मुनस्यारी के पंचाचूली, नग्निधूरा, हंसलिंग सहित छिपला की ऊंची पहाड़ियों में हिमपात हुआ। धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों में भी अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। लगातार दो दिन तक बादलों से आसमान के घिरे रहने के कारण धूप के दर्शन नहीं होने और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। इसका असर घाटी वाले क्षेत्रों में रहा। लोगों ने स्वयं अलाव की व्यवस्था कर ठंड दूर करने का प्रयास किया। अस्कोट कस्बे में भी व्यापारियों ने जगह-जगह अलाव जलाए। इससे व्यापारियों के साथ ही मजदूरों को भी राहत मिली। अभी तक प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था नहीं की है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की मांग की है। ठंड के कारण बृहस्पतिवार को भी जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों में बाजार जल्दी बंद हो गए थे।
विज्ञापन

बादल, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
चंपावत। चंपावत में बृहस्पतिवार को दिनभर बादल रहे। शाम को हवा चलने के साथ 10 मिनट हुई बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हुआ। चंपावत में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ठंड बढ़ने के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर अलाव अभी नहीं जल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, ठंड का बढ़ा प्रकोप
बनबसा (चंपावत)। बादल घिरे होने से जहां बृहस्पतिवार सुबह से ही ठंड का प्रकोप रहा। कामकाजी लोगों के अलावा स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। क्षेत्र का तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मजदूर तपके ने प्रशासन से अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed