{"_id":"cd22ecf10afb87a81b3ba5f1110ffb2f","slug":"snow-on-the-high-peaks-the-valley-areas-in-the-rain-all-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची चोटियों पर हिमपात, घाटी वाले इलाकों में दिनभर बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची चोटियों पर हिमपात, घाटी वाले इलाकों में दिनभर बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़/मुनस्यारी/अस्कोट
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार मौसम ने करवट ले ली। निचले और घाटी वाले इलाकों में रविवार सुबह 11 बजे से रुक-रुककर बारिश हुई। शाम तक जिला मुख्यालय में 4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इससे पहले 19 जनवरी को 5.2 एमएम बारिश हुई थी। वहीं, धारचूला तहसील में नारायणआश्रम से आगे कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बर्फ से पट गया है।
रविवार की बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 19 डिग्री था जो रविवार को गिरकर 15 पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम सामान्य हो जाएगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इस बीच मुनस्यारी के पास बलाती फार्म, पालतथौड़, बेटुलीधार, खलियाटॉप में सुबह के समय हिमपात हुआ। अस्कोट के पास छिपलाकेदार की पहाड़ी पर जमकर बर्फ गिरी है।
उधर, जिला मुख्यालय में पूरे दिन रिमझिम बारिश रही। घाटी वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर 5 से 7 एमएम तक बारिश हुई है। सुबह के समय आसमान बादल से घिरा था। थोड़ी देर बाद तेज अंधड़ चला। नाचनी के भैंसखाल गांव में किशन राम का गौशाला अंधड़ से टूट गया। इलाके में अंधड़ से जंगल में पेड़ गिर गए।