{"_id":"588396514f1c1bc77ceff965","slug":"snow-on-the-high-peaks-cold-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची चोटियों पर हिमपात, पूरे जिले में कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची चोटियों पर हिमपात, पूरे जिले में कड़ाके की ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में पंचाचूली की चोटियों पर शनिवार दोपहर बाद हो रहा हिमपात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर शनिवार सुबह से ही हिमपात शुरू हो गया, जबकि जिला मुख्यालय में दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। इससे पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुछ हिस्सों में बौछारें गिरने की संभावना जताई है। वहीं, पूरा कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग बर्फ से पट गया है।
विज्ञापन
मुनस्यारी के पास पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी का तापमान शनिवार को भी माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में गिरावट से यह संभावना बन रही है कि मुनस्यारी नगर में फिर से हिमपात हो सकता है। कड़ाके की ठंड से मुनस्यारी में सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
धारचूला तहसील में लिपुलेख, गुंजी, कालापानी, नाभीढांग में शनिवार को फिर हिमपात हुआ। धारचूला के ऊंचाई वाले इलाकों के गांवों से लोग शीतकाल में घाटियों में आ जाते हैं। इस कारण पूरे क्षेत्र में लोगों की आवाजाही कम रहती है। सिर्फ सुरक्षाबलों के जवान ही क्षेत्र में रहते हैं।
विज्ञापन