{"_id":"5bddd604bdec22699a739d3a","slug":"snow-and-rain-fall-in-high-himalayan-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात और बारिश से तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात और बारिश से तापमान गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर सेकते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने शनिवार को अचानक करवट बदली। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात, जबकि मुनस्यारी में हल्की बारिश हुई। जनपद के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी से पारा अचानक गिर गया। इससे कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी। वहीं, खलियाटॉप में भी हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। दोपहर बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पंचाचूली, राजरंभा, छिपला आदि चोटियों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। जनपद के कुछ अन्य इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई। हिमालयी क्षेत्र में ताजा हिमपात और बारिश से पारा अचानक गिरकर 10 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
पूरे दिन धूप नहीं आने और पारा गिरने से ठंड काफी महसूस की गई। मुनस्यारी में लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाना पड़ा। तापमान गिरने के बाद जनपद के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। धारचूला के माइग्रेशन वाले गांवों में भी ठंड बढ़ गई है। व्यास घाटी के सात गांवों से एक-दो दिन के भीतर पशुपालकों का घाटी की ओर लौटने का क्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन