फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Smugling of Charas in Askot

दो किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार दूसरा खाई में कूदकर हुआ फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Smugling of Charas in Askot
अस्कोट में चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : PITHORAGARH
अस्कोट (पिथौरागढ़)। थाना पुलिस और एसओजी ने दो किलो से अधिक चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। दूसरा युवक खाई में कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन

अस्कोट के प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में थाना और एसओजी की टीम ने 30 अप्रैल की शाम अस्कोट-धारचूला रोड पर वन विभाग के ऊंचाकोट बैरियर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान धारचूला से अस्कोट की तरफ आ रहे बोलेरो को रोककर चेक किया गया, जिसमें वाहन चालक के साथ दो लोग सवार थे। वाहन चालक ने बताया कि वाहन में बैठे दोनों लोगों को वह धारचूला से अस्कोट तक बुकिंग में लाया है। पूछताछ के दौरान आगे बैठा व्यक्ति वाहन से उतरकर खाई की तरफ कूदा कर भाग गया। वाहन में बैठे दूसरे युवक धारचूला के हिमखोला निवासी हरीश सिंह के बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से 2.78 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वाहन से कूदकर भागने वाला युवक गांव का ही उमेश सिंह है। वह दोनों चरस एकत्र कर बेचने के लिए बाजार में ले जा रहे थे। हरीश सिंह के खिलाफ अस्कोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि फरार उमेश सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed