फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SMS sent to the pradhan

धारचूला और मुनस्यारी के प्रधानों को भेजा एसएमएस

Mon, 19 Jan 2015 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 19 Jan 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन नई दिल्ली की ओर से 21 जनवरी से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फीला तूफान आने का अलर्ट जारी होने के बाद सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने धारचूला और मुनस्यारी विकासखंड के सभी ग्राम प्रधानों को एसएमएस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर आज जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने यह एसएमएस जारी करते हुए उल्लेख किया है कि 21 से 23 जनवरी तक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फीला तूफान आने और हिमस्खलन की संभावना है। ऐसी स्थिति में आवागमन के समय लोग विशेष सतर्कता बरतें और खतरे वाले स्थानों पर न जाएं। अभी हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग ने 20 जनवरी के मौसम पर नजर रखने का फैसला लिया है। उसके बाद ही अगले 48 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान लगाया जाएगा। अलबत्ता सोमवार को यहां मौसम साफ रहा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों से भी मौसम में किसी प्रकार की हलचल की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


मैसेज सर्विस के लिए बनाए कई ग्रुप
पिथौरागढ़। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शुरू की गई ग्रुप मैसेजिंग सर्विस में कई ग्रुप बनाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि मौसम की असामान्य स्थिति होने पर अलग अलग ग्रुपों को फ्री मैसेज सेवा के माध्यम से यह संदेश भेज दिया जाता है। इस ग्रुप में सरकारी विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, मीडिया, पीआरडी, होमगार्ड के जवान, होमगार्ड, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजस्व पुलिस के कर्मचारी, बीएलओ शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाई वाले इलाकों में इस समय आबादी नहीं
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में इस समय ग्रामीण आबादी नहीं रहती। सभी गांवों के लोग शीतकालीन प्रवास पर घाटियों में आए हुए हैं। इन क्षेत्रों में सिर्फ आईटीबीपी, एसएसबी के जवान ही अग्रिम पोस्टों में तैनात रहते हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि धारचूला और मुनस्यारी के घाटी वाले इलाकों में तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है। इसलिए निचले इलाकों में रहने वाले प्रधानों को एसएमएस भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed