{"_id":"65a378daadf50a983002f725","slug":"six-smugglers-arrested-with-more-than-five-and-a-half-kilos-of-hashish-pithoragarh-news-c-229-1-shld1009-4731-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: साढ़े पांच किलो से ज्यादा चरस के साथ छह तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: साढ़े पांच किलो से ज्यादा चरस के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
Sun, 14 Jan 2024 11:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट पुलिस और एसओजी की गिरफ्त में चरस तस्कर। स्रोत: पुलिस
लोहाघाट (चंपावत)/पिथौरागढ। पुलिस के अभियान चलाने और ग्रामीणों के विरोध-प्रदर्शन के बावजूद पहाड़ पर नशे की खेप पहुंच ही जा रही है। शनिवार को चंपावत और पिथौरागढ़ में पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए चरस की बड़ी खेप बरामद की। चंपावत के लोहाघाट में जहां 3.735 किलो चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा गया। वहीं पिथौरागढ़ के धारचूला में टीम ने 1.908 किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
लोहाघाट में पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से चंपावत मार्ग पर देवराड़ी बैंड के पास चेकिंग के दौरान चंपावत की ओर जा रहे चार लोगों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में अनुज कुमार निवासी मोहल्ला डालचंद थाना पीलीभीत (यूपी) के कब्जे से 938 ग्राम, सिराज अहमद निवासी मोहल्ला यारखान न्यूरिया हुसैनपुर थाना न्यूरिया (यूपी) के कब्जे से 912 ग्राम, भरत सिंह निवासी मोहल्ला बल्लभनगर थाना सुनगढ़ी के कब्जे से 934 ग्राम और राजवीर सिंह निवासी मोहल्ला छत्रपति शिवाजी काॅलोनी थाना सुनगढ़ी के कब्जे से 951 ग्राम चरस बरामद हुई।
चारों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एसपी अजय गणपति ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इधर पिथौरागढ़ के धारचूला में सीओ धारचूला परवेज अली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला कुंवर सिंह रावत और प्रभारी एसओजी एसआई हेम चंद्र तिवारी के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर धारचूला बाजार अनवर तिराहा के पास से योगेश सिंह जेठा (27) निवासी घटधार और महेश सिंह तितियाल (19) निवासी कालिका हाल निवासी भोटिया पड़ाव (धारचूला) को 1.908 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। सीओ परवेज अली ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। संवाद
--
15 दिनों में बरामद चरस और स्मैक
3.17 किग्रा चरस के साथ एक गिरफ्तार।
7.320 किलो चरस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार।
23.78 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपी बरामद।
-- --
वर्ष 2023 में बरामद मादक पदार्थ
28.107 किलो चरस के साथ 21 आरोपी गिरफ्तार।
1200.96 ग्राम स्मैक के साथ 65 आरोपी दबोचे गए।
292.55 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी धरा गया।