फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Six roads of Pithoragarh closed due to torrential rains

Pithoragarh News: मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़ की छह सड़कें बंद

Mon, 26 Jun 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 26 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Six roads of Pithoragarh closed due to torrential rains
बंगापानी के सिर्तोला ग्राम पंचायत में मकान के पीछे आया मलबा। संवाद
पिथौरागढ़। मूसलाधार बारिश से जिले की 17 सड़कों पर मलबा आ गया। इनमें से 11 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। छह सड़कें अभी भी बंद हैं। सड़कों के बंद होने से लोगों को परेशानियों के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डीडीहाट-आदिचौरा हुनेरा मार्ग कई स्थानों पर ध्वस्त हो गया है। देवीसूना-खेतार कन्याल-गराली मार्ग पर मलबा आने से यातायात ठप है। सड़क खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। डीडीहाट-बाजार से पमस्यारी मार्ग मलबा आने से बंद है। धारचूला में छिरकिला-जम्कू मोटर मार्ग बंद है। बांसबगड़-कोटा पंद्रपाला, पौड़ी-घटकूना, डोर-सैंणराथी मलबा आने से बंद है। लोगों को पैदल आवाजाही के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कार्यदायी संस्था की ओर से बंद सड़कों को खोलने के लिए मशीनें लगाई हैं।
विज्ञापन

मलबा हटाने के बाद इन सड़कों पर शुरू हुआ यातायात
पिथौरागढ़। बारिश से मदकोट-तोमिक, मदकोट-फाफा, मुनस्यारी-हरकोट, मदकोट-दारमा चौना मटेना, मदकोट-दारमा, सोसा-सिरखा, सेलमाली-बिचना, बांसबगड़-माणीधामी, कालिका-खुमती, कालिका-बजानी और बंगापानी-जाराजिबली सड़कों पर भी मलबा आया था। इन सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होकरा सड़क में वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक
नाचनी। बदहाल सड़क के कारण वाहन दुर्घटना में दस लोगों की मौत के बाद मसूरीकांठा-होकरा सड़क को बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस सड़क में सुधार कार्य होने के बाद वाहन संचालन शुरू होगा। पीएमजीएसवाई के ईई केएस ऐरी के अनुसार मसूरीकांठा से होकरा तक सड़क चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिस स्थान पर वाहन दुर्घटना हुई थी वहां पर भी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। सड़क सुधारीकरण के बाद ही मोटर मार्ग चार पहिया वाहनों के लिए खोला जाएगा। संवाद
कहां कितनी हुई बारिश
पिथौरागढ़- 6.50 मिमी
गंगोलीहाट- 8.00 मिमी
बेड़ीनाग - 0
डीडीहाट- 23.50 मिमी
मुनस्यारी- 4.20 मिमी
धारचूला- 4.80 मिमी
काली, गोरी नदी का जल स्तर

नदी स्थान चेतावनी स्तर खतरे का स्तर जल स्तर
काली धारचूला 889.00 मीटर 890.00 मीटर 888.30 मीटर
गोरी मदकोट 1214.10 मीटर 1215.10 मीटर 1211.70 मीटर
गोरी जौलजीबी 606.80 मीटर 607.80 मीटर 604.10 मीटर
सरयू चमगाड़ 452.00 मीटर 453.00 मीटर 445.60 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed