फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Six of the aircraft arrived from Dehradun Pithoragarh

देहरादून से छह लोग विमान से पिथौरागढ़ पहुंचे

Thu, 05 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Six of the aircraft arrived from Dehradun Pithoragarh
पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाईपट्टी में विमान से पहुंचे यात्री - फोटो : अमर उजाला

राज्य सरकार की मुफ्त विमान सेवा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बृहस्पतिवार को भी देहरादून से नैनीसैनी हवाईपट्टी पहुंची। मुफ्त सेवा की यह चौथी उड़ान है। देहरादून से छह लोग यहां आए, जबकि नैनीसैनी हवाईपट्टी से बस्तड़ी के आपदा प्रभावित बाला दत्त भट्ट और उनकी पत्नी आनंदी देवी समेत छह लोग दून के लिए रवाना हुए। विमान बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 12.30 बजे नैनीसैनी पर उतरा।

विज्ञापन


देहरादून से आने वालों में ज्योति चंद, अभय शर्मा, कंचन मेहता, दमयंती देवी, सिमरन और संजय कुमार शामिल थे। पिथौरागढ़ से जाने वालों में बस्तड़ी के बाला दत्त भट्ट, उनकी पत्नी आनंदी देवी, ईपी सिंह, प्रदीप सिंह, पार्वती देवी और रेनुका जोशी शामिल थे। हवाईपट्टी पर एडीएम मोहम्मद नासिर, एसडीएम एसके पांडे, सीओ हिमांशु साह, सूचना अधिकारी गिरजा जोशी ने यात्रियों का स्वागत किया और जाने वाले लोगों की लिस्ट पायलट को सौंपी। राज्य सरकार की इस मुफ्त सेवा का लाभ उठाने के लिए कई लोग कतार में हैं। बताया गया कि अब तक 50 लोगों के आवेदन जिला प्रशासन को मिल चुके हैं, लेकिन प्रशासन जरूरतमंदों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को ही वरीयता देकर विमान से भेजने की व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन


उधर, नैनीसैनी के प्रधान महेंद्र सिंह और ओड़माथा की प्रधान रेनू देवी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग की है कि उनके गांव के लोगों को हवाईसेवा में वरीयता मिलनी चाहिए। क्योंकि हवाईपट्टी के निर्माण के लिए नैनीसैनी और ओड़माथा गांव के लोगों ने ही अपनी उपजाऊ जमीन दी है। अब विमान नौ जनवरी को यहां आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed