फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Six houses broken by chaotic elements in Go village

गो गांव में अराजक तत्वों ने तोड़े छह मकान

Thu, 27 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 27 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Six houses broken by chaotic elements in Go village
दारमा घाटी के गो गांव में तोड़ी गई मकान की छत - फोटो : अमर उजाला

तहसील मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर दारमा घाटी के माइग्रेशन गांव गो में अराजक तत्वों ने छह मकानों की छतों को तोड़ दिया है। इन मकानों में रखे सारे सामान को भी इन लोगों ने नष्ट कर दिया। गो गांव के लोग शीतकाल में मौसमी प्रवास पर घाटियों की ओर चले जाते हैं। अभी उनकी मूल गांवों को वापसी नहीं हुई है। बताया गया है कि इन माइग्रेशन गांवों में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अराजक तत्वों का कोई पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


गो गांव के पूर्व प्रधान बबलू ग्वाल ने फोन से इस घटना की जानकारी एसडीएम आरके पांडे और तहसीलदार आईबी मल्ल को दी है। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है। यहां मिली सूचना में कहा गया है कि गो गांव की धीरा ग्वाल, बसंती देवी, गंगा सिंह और पत्ती देवी के पत्थर की छत वाले मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। छत को तोड़कर घरों के अंदर रखा सारा राशन पानी एवं घरेलू सामान नष्ट किया गया है। माइग्रेशन पर जाने वाले लोग जरूरी सामान को घरों में ही छोड़ जाते हैं। बबलू ग्वाल ने घटना की जानकारी माइग्रेशन से लौट रहे सभी ग्रामीणों को दे दी है। अभी राजस्व विभाग की टीम को गांव पहुंचने में दो दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला दताल ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से दारमा क्षेत्र में असामाजिक तत्व घरों को निशाना बना रहे हैं। उन्होेंने कहा कि अब दारमा घाटी में सड़क निर्माण का कार्य हो चुका है, लिहाजा अब नियमित पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed