फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Six Dog Bite Case in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में आवारा कुत्तों के हमले में दंपती समेत छह लोग घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Six Dog Bite Case in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में लावारिस कुत्तों के हमले में घायल सब्जी विक्रेता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में लावारिस कुत्तों ने दो पहिया वाहन में सवार होकर जा रहे दंपती पर हमला कर दिया। इससे पति को गंभीर चोट आई जबकि पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चार अन्य लोगों पर लावारिस कुत्तों ने काट लिया। जिला अस्पताल में कुत्तों के काटने के 10 मामले रोज आ रहे हैं।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता नंदाबल्लभ पुनेड़ा मंगलवार सुबह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान चिमस्या नौले के पास कुत्तों के झुंड ने दंपती पर चलती स्कूटी पर हमला कर दिया। अचानक हुए कुत्तों के हमले में नंदाबल्लभ ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस कारण उनका वाहन फिसल गया। इस घटना में उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया। पत्नी को भी चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दंपती का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को घर भेज दिया गया। पति की स्थिति को देखकर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। इधर मंगलवार की सुबह मार्निंग वॉक पर जा रही युवती कविता धामी पर लिंक रोड पर कुत्तों ने हमला कर काट लिया। चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने कुत्तों के झुंड से उसे बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार किया गया। नगर में नगर में तीन अन्य जगह लावारिस कुत्तों ने लोगों पर हमला किया। पीएमएस डॉ. केसी भट्ट ने बताया लावारिस कुत्तों के काटने के रोजाना 10 मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed