फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sitting on the road for the entire village

सड़क के लिए पूरा गांव धरने पर बैठा

Sun, 28 May 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sitting on the road for the entire village
सड़क की मांग को लेकर सामूहिक रूप से धरने पर बैठे सलकोट गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे ग्राम पंचायत खतीगांव के सलकोट के सभी लोग रविवार को धरने पर बैठ गए। धरना सोमवार को भी जारी रहेगा। खतीगांव तक सड़क जाती है, लेकिन मात्र ढाई किलोमीटर तक सड़क बनाने के लिए गांव के लोगों को अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। एडवोकेट शंकर राम कोहली के नेतृत्व में गांव के 115 लोग धरने पर बैठे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शंकर राम ने कहा कि किसी गांव की इस कदर उपेक्षा हुई है कि सभी को धरने पर बैठना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब तक सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक दलों के लोगों ने गांव की जनता के साथ छलावा किया है। आज भी लोगों को ढाई किलोमीटर की कठिन चढ़ाई पार कर गांव पहुंचना पड़ता है। गांव के लोगों ने कहा कि अब सड़क का काम शुरू होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कहा कि अब गांव के लोग एकजुट हो गए हैं।
विज्ञापन


धरने पर कालू राम, बलवीर राम, राम लाल, कृष्ण राम, जय राम, हरीश लाल, बसंती देवी, कलावती देवी, कुंती देवी, पद्मा देवी समेत कुल 115 लोग बैठे। गांव के लोग सोमवार को भी धरना देंगे। अगले चरण में लोग सामूहिक रूप से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed