फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sita, Savitri, Damayanti, Draupadi were always invincible

सीता, सावित्री, दमयंती, द्रोपदी हमेशा अजेय रहीं

Sun, 10 Feb 2019 11:26 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 10 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sita, Savitri, Damayanti, Draupadi were always invincible
पिथौरागढ़ में अपराजिता ः 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : पिथौरागढ़
 अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को बेटियों के महत्व के बारे में बताया।  वक्ताओं ने कहा कि सीता, सावित्री, दमयंती, द्रोपदी हमेशा अजेय रहीं। उन्होंने बड़ी से बड़ी चुनौती के सामने झुकने के बजाय उनका सामना किया।
विज्ञापन



भारती सदन नेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक चिंतक डॉ.तारा सिंह ने कहा कि पुराणों में सीता, सावित्री तो आधुनिक युग में इंदिरा गांधी सहित राजनीति और विज्ञान सहित तमाम क्षेत्रों के शीर्ष में पहुंचने वाली महिलाएं अपराजिता हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को गर्भ में ही मारा जाता है, जबकि बेटियां से ही इतना बड़ा संसार बसता है। अवकाश प्राप्त कैप्टन पीएन शर्मा ने कहा कि आज समाज में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। हर साल नशे के कारण हजारों लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं। नशे के कारोबार के खात्मे के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन


आईटीबीपी के इंस्पेक्टर केदार सिंह कोरंगा ने नारी गरिमा के प्रति संकल्प की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज बेटियों सुरक्षा बलों में बढ़चढ़ कर भागीदारी कर रही हैं। कार्यक्रम में कौशल्या देवी, दीपा सामंत, प्रियंका ऐरी, आचार्य केडी शर्मा, पार्वती चंद, सोनिका, किरण सोराड़ी, देवकी कोरंगा, भावना, बीना शर्मा, देवकी चंद, मंगल सिंह, जानकी, सुनीता आदि मौजूद रहीं। इस मौके पर 50 महिला और पुरुषों ने संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed