फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sir, how long will you stay in the Panchayatghar, displace us too.

Pithoragarh News: साहब कब तक रहेंगे पंचायतघर में, हमारा भी कर दो विस्थापन

Mon, 09 Mar 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sir, how long will you stay in the Panchayatghar, displace us too.
पिथौरागढ़। डीएम साहब आपदा में तो हम अपने घरों को खो चुके हैं। अब कब तक हम पंचायत घर, मिलन केंद्र में रहेंगे। हमारा भी विस्थापन कर हमें छत दे दो यह कहा धारपांगू के आपदा प्रभावितों ने। जनसुनवाई में पहुंचे आपदा प्रभावितों का दर्द छलक उठा। इस दौरान डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली आदि की समस्याएं उठाईं और उनके समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के नेतृत्व में पहुंचे धारचूला तहसील की ग्राम पंचायत धारपांगू के आपदा प्रभावितों ने कहा कि वर्ष 2022 की प्राकृतिक आपदा से घरों में दरारें आ गईं। तब 12 परिवारों को पंचायत घर, मिलन केंद्र में शिफ्ट किया गया। तब से वे यहां से बाहर नहीं निकल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पुष्पा देवी ने गांव का भू-सर्वेक्षण कर आपदा प्रभावितों का सुरक्षित स्थान पर विस्थान करने की मांग की। जिप्ती के आपदा प्रभावितों ने भी जल्द विस्थापन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गांव में अब भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। 66 परिवार जोखिम भरे स्थानों पर रहने के लिए मजबूर हैं।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed