Pithoragarh: सड़क ना होने से मरीज परेशान, ग्रामीणों ने बीमार महिला को ट्राली से सड़क तक पहुंचाया; रोष में लोग
पिथौरागढ़ के बंगापानी के ग्राम सभा मवानी दवानी के तोक घरुड़ी की नंदी देवी (62) पत्नी प्रताप सिंह का काफी समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें घर पर ही ऑक्सीजन दी जा रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी के ग्राम सभा मवानी दवानी के तोक घरुड़ी की नंदी देवी (62) पत्नी प्रताप सिंह का काफी समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें घर पर ही ऑक्सीजन दी जा रही थी।
ये पढ़ें- Pithoragarh News: प्रशासन ने शीघ्र सड़क नहीं खोलने पर बीआरओ को दी कार्रवाई की चेतावनी
स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर सोमवार को परिजन ग्रामीणों की मदद से उन्हें डोली से गरारी (ट्राली) तक लाए। गरारी से नदी पार कराने के बाद उन्हें मुख्य सड़क तक लाया गया। उसके बाद इलाज के लिए टैक्सी से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव तक सड़क होती तो उन्हें कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता।