फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Administration warns BRO of action if road is not opened soon

Pithoragarh News: प्रशासन ने शीघ्र सड़क नहीं खोलने पर बीआरओ को दी कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 29 Jul 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Administration warns BRO of action if road is not opened soon
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। 13 दिन बीतने के बाद भी थल-मुनस्यारी सड़क नहीं खुल पाई है। इसके चलते क्षेत्र में सब्जी सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की किल्लत होने लगी है। जिला प्रशासन ने बीआरओ को संसाधन बढ़ाकर शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र सड़क नहीं खोलने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बनिक के पास पिछले 13 दिनों से बंद है। सड़क बंद होने पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। भारी वाहन मार्ग पर फंसे हैं। इसके चलते मुनस्यारी के लिए भवन निर्माण सामग्री, पेट्रोल, डीजल, सब्जी, राशन सहित अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई गांवाें में जरूरी वस्तुओं का संकट बना है। सरिया, सीमेंट के अभाव में निर्माण कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा था कि बीआरओ के अधीन सड़क खुलने में देरी से पूरे क्षेत्र की जनता परेशान है। उन्होंने शीघ्र सड़क नहीं खोले जाने पर देहरादून में मुख्य सचिव कार्यालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। समस्या को देखते हुए अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बरनवाल ने बीआरओ के अधिकारियों को मशीन और संसाधनों को बढ़ाकर शीघ्र मोटर मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शीघ्र मार्ग नहीं खोलने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed