फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Showing women the path to self-employment

Pithoragarh News: महिलाओं को दिखा रही है स्वरोजगार की राह

Tue, 30 Jun 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Showing women the path to self-employment
पिथौरागढ़। मूनाकोट के बड़ालू गांव की तुलसी देवी ने अपने कौशल से सालाना 3.60 की आय अर्जित कर अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार की राह दिखा रही है। सिलाई को उन्होंने अपने स्वरोजगार का जरिया बनाकर आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाया है। वह लाटा कटारमल स्वयं सहायता समूह और जय मां भगवती सीएलएफ की सदस्य हैं। उन्होंने घर पर ही सिलाई का काम शुरू किया। ग्राहकों को उनका कौशल पसंद आया तो उनका व्यवसाय चल पड़ा। व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्होंने ग्रामोत्थान परियोजना से 75 हजार रुपये और बैंक से 1.50 लाख रुपये का ऋण लिया। तुलसी ने 75 हजार रुपये स्वयं वहन कर सिलाई सेंटर स्थापित किया। इस व्यवसाय से वह 20 से 30 हजार रुपये महीना कमा रही हैं। सीडीओ डॉ.दीपक सैनी ने कहा कि महिलाएं सिर्फ घरों के कार्य तक सीमित नहीं है। वह स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन आजीविका चला रही है। ग्रामोत्थान महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed