फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Showcased talent in state-level swimming

Pithoragarh News: राज्य स्तरीय तैराकी में दिखाई प्रतिभा

Mon, 05 Oct 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Showcased talent in state-level swimming
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के पुनेठा भाइयों ने तैराकी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। विहान पुनेठा ने बैकस्ट्रोक में स्वर्ण जीता है। जबकि प्रियान ने फ्रीस्टाइल में पांचवां स्थान प्राप्त किया। दोनों होनहारों की उपलब्धि पर नगर और जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

मूल रूप से लोहाघाट के ठाड़ाढुंगा निवासी और हाल हल्द्वानी निवासी सीनियर पेट्रोलियम साइंटिस्ट और सलाहकार डॉ. अशोक पुनेठा और श्वेता पुनेठा के पुत्रों ने राज्य स्तर पर आयोजित खेल महाकुंभ में देहरादून में तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें 14 वर्षीय विहान पुनेठा ने अंडर 19 आयु बालक वर्ग की 50 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता और बालक वर्ग अंडर 14 आयु वर्ग में नौ साल के प्रियान पुनेठा ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त करके तैराकी प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed