{"_id":"63d16229ae653151a66f6e9a","slug":"shop-roof-blown-off-due-to-snow-storm-in-vyas-valley-pithoragarh-news-hld4895661140-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: व्यास घाटी में तीन दिन से हो रही बर्फबारी, बर्फीले तूफान से उड़ी दुकान की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: व्यास घाटी में तीन दिन से हो रही बर्फबारी, बर्फीले तूफान से उड़ी दुकान की छत
Thu, 26 Jan 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 12:35 AM IST
सार
लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सुरक्षा एजेंसियों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गुंजी मनीला में तूफान से उड़ी दुकान की छत। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्यास घाटी में पिछले तीन दिनों से बर्फबारी हो रही है। इस कारण यहां का तापमान माइनस आठ डिग्री पहुंच गया है। वहीं व्यास घाटी के गुंजी मनीला में बर्फीले तूफान से एक दुकान की छत उड़ गई। इससे पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Weather: मसूरी में भारी ओलावृष्टि, शीतलहर और कोहरे से लोग परेशान, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
विज्ञापन
लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सुरक्षा एजेंसियों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सीमा की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी और एसएसबी जवान कालापानी, नाभीढांग सहित कई अन्य अग्रिम पोस्टों में लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर गुंजी के प्रधान सुरेश गुंज्याल ने बताया कि मंगलवार देर रात बर्फीली तूफान से गुंजी में गोविंद सिंह गुंज्याल के दुकान की छत उड़ गई और दुकान में रखा सामान बर्फ से दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। सातवीं वाहिनी आईटीबीपी के डीसी तपस नियोगी ने नेतृत्व में जवान और ग्रामीणों ने बचे सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। इसके चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।
कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़ - 9.5 एमएम
डीडीहाट -5.0 एमएम
गंगोलीहाट -5.0 एमएम
बेड़ीनाग -6.00 एमएम
धारचूला -6.2 एमएम
मुनस्यारी -6.4 एमएम