फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shooting of Hindi film 'Bubu Himalaya' begins in Bedinag

बेड़ीनाग में हिंदी फिल्म ‘बुबू हिमालय’ की शूटिंग शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shooting of Hindi film 'Bubu Himalaya' begins in Bedinag
बुबू हिमालय फिल्म के मुख्य किरदार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार विनोद कापड़ी की नई हिंदी फिल्म ‘बुबू हिमालय’ की शूटिंग बेड़ीनाग से शुरू हो गई है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में इस फिल्म की शूटिंग 35 से 40 दिनों में पूरी की जाएगी। लड्डू गोपाल वेंचर्स और भागीरथी फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म मुनस्यारी के 80 वर्षीय बुजुर्ग दंपती की सच्ची कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन

फिल्म के सहायक निर्देशक दिव्यांशु राठौर ने बताया कि ‘बुबू हिमालय’ की पूरी टीम पिछले दो हफ्तों से बेड़ीनाग क्षेत्र के चौपाता और बेलकोट में डेरा जमाए हुई है। पहला शेड्यूल इसी क्षेत्र के आसपास शूट किया जाएगा। टीम पहाड़ के गांवों और घरों में ही शूटिंग करने जा रही है। कहानी के बारे में फिल्म से जुड़े लोगों ने कुछ विशेष बताने से इनकार कर दिया है लेकिन पता चला है कि फिल्म की पूरी कहानी पहाड़ के दो बुजुर्ग आमा-बुबू किरदार के इर्द-गिर्द ही घूम रही है और उत्तराखंड में हो रहा पलायन केंद्र में है।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात ये है कि विनोद कापड़ी ने आमा-बुबू के मुख्य किरदार के लिए बेड़ीनाग के उखाड़ा गांव के 78 वर्षीय पद्म सिंह और गढ़तिर की 68 वर्षीय हीरा देवी का चयन किया है। दोनों ने जीवन में न ही कभी कैमरा देखा और न ही कभी एक्टिंग की है। फिल्मकार कापड़ी ने इन दोनों के साथ एक महीने तक वर्कशॉप की और एक्टिंग कोच अनूप त्रिवेदी की मदद ली। अनूप खुद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पास आउट हैं और शेरनी में विद्या बालन के साथ अहम किरदार निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में ही पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। ‘बुबू हिमालय’ फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में ही की जाएगी। फिल्म में शामिल सभी कलाकार भी उत्तराखंड के ही होंगे। फिल्म का पूरा क्रू भी बेलकोट और चौपाता गांव के अलग-अलग घरों में ही ठहरा है। निर्देशक विनोद कापड़ी उत्तराखंड के बेड़ीनाग के ही रहने वाले हैं उनकी ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’, ‘पीहू’ और ‘1232 किलोमीटर’ जैसी फिल्में काफी चर्चित रही हैं। उनकी फिल्में अब तक दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं।

बोले फिल्म निर्देशक
बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। फिल्मकार विनोद कापड़ी ने बताया कि बेड़ीनाग के बाद फिल्म की शूटिंग रीठा, चौकोड़ी, थल, नाचनी, दारमा घाटी के दांतू और दुग्तू गांव में की जाएगी। हालांकि वह कभी स्थायी तौर पर इस खूबसूरत धरती पर नहीं रहे पर उनकी आत्मा हमेशा उत्तराखंड में ही रही और इस फिल्म के जरिये उनका बड़ा सपना पूरा हो रहा है। फिल्म बनने से पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल और ओटीटी प्लेटफार्म अपनी दिलचस्पी जता चुके हैं। ‘बुबू हिमालय’ को अगस्त 2023 में रिलीज करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed