{"_id":"5a8316c64f1c1bf07b8b718f","slug":"shivratri-fair-begins-with-grand-kalash","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य कलश यात्रा के साथ शिवरात्रि मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य कलश यात्रा के साथ शिवरात्रि मेला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में शिवरात्रि मेले के उद्घाटन पर कलशयात्रा निकालती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला में तीन दिनी महाशिवरात्रि मेला मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है। मुख्य बाजार में आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने किया। उद्घाटन समारोह में प्राथमिक विद्यालय कुटी, विद्या मंदिर धारचूला, प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विद्यालय, अनवाल समुदाय सहित विविध संस्थाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन
कलश यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए शिव मंदिर तक पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के बाद शिवलिंग में जल अर्पण किया गया। मुख्य पुजारी अमित उपाध्याय, पूरन उपाध्याय ने पूजा एवं हवन का आयोजन किया। शिव आराधना के बाद मेला आयोजन स्थल में भक्ति गीत, वंदना, शिवलीला की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह पतियाल ने बताया कि बुधवार को ग्राम समितियों की पारंपरिक सांस्कृतिक झांकियां निकलेगी। इसमें मुख्य अतिथि पेयजल मंत्री प्रकाश पंत होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही ओपन नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें विजयी प्रतिभागियों को नकद धनराशि दी जाएगी। मुख्य अतिथि ने मेले के सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी और अपनी ओर से आर्थिक सहयोग के रूप में 21 हजार रुपये का चेक मेला समिति को दिया है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि दर्जा मंत्री कैलाश रावत ने मेले को भविष्य में धारचूला महोत्सव के रूप में मनाने का सुझाव देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। रं कल्याण संस्था, नगर पालिका और अन्य संस्थाओं ने भी मेला कमेटी को आर्थिक सहायता दी की। इस मौके पर एसडीएम आरके पांडे, पालिका अध्यक्ष दशरथी खैर, सीओ विमल आचार्य ने भी मेले की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष केएस गर्ब्याल, संरक्षक अशोक नबियाल, महासचिव देवकृष्ण फकलियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, भाजपा नेता रूकुम बिष्ट, हरीश गुंज्याल, प्रेमा कुटियाल, इंद्रा धामी आदि उपस्थित थे। संचालन रं कल्याण संस्था के महासचिव वीरेंद्र नबियाल और पूरन ग्वाल ने किया।
विज्ञापन