फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shivaratri fair showed glimpses of co culture

शिवरात्रि मेले में दिखी रं संस्कृति की झलक

Fri, 24 Feb 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Fri, 24 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Shivaratri fair showed glimpses of co culture
शिवरात्रि मेले में दिखी रं संस्कृति की झलक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। शिवरात्रि मेले में शुक्रवार को यहां रं संस्कृति की झलक देखने को मिली। रं समाज की महिलाएं और पुरुष परंपरागत वेशभूषा में सजकर झांकी में शामिल हुए। शिवरात्रि मेला कमेटी कई वर्षों से मेले का आयोजन करती आई है। रं समाज के लोग भगवान शिव की उपासना करते हैं। उनकी पूजा में भगवान शिव को ही प्रमुख स्थान मिलता है। सांस्कृतिक झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यहां से 6 किमी दूर तपोवन में रात 2 बजे से ही स्नान एवं पूजा-अर्चना के कार्यक्रम शुरू हो गए। बड़ी संख्या में भक्तों ने इसमें भाग लिया। बाद में मुख्य बाजार में तहसील के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्था, विद्यामंदिर धारचूला ने कलश यात्रा निकाली तथा कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


दोपहर में सांस्कृतिक झांकियों में कुटी, नाबी, रौंकांग, नपलच्यू, गुंजी, गर्ब्यांग, बूंदी, चौदांस, व्यांस नगर के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश रावत, क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, नगर पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, आइटीबीपी के कमांडेंट आनंद सिंह यर्सो, एसडीएम राजकुमार पांडे आदि उपस्थित थे। मेला कमेटी के महासचिव दीवान पतियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा इस मेले के संस्थापक स्व. जवाहर सिंह नबियाल के पत्नी सुधी नबियाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा क्षेत्र के शौर्य चक्र विजेता सूबेदार भवान सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक नबियाल, देवकृष्ण फकयिलाल, राम सिंह ह्यांकी, गुमान सिंह बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed