फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shiva's place resonating with the anniversary of Har-Har Mahadev

हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहे शिव स्थल

Tue, 13 Feb 2018 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
Shiva's place resonating with the anniversary of Har-Har Mahadev
पिथौरागढ़ के घंटाकरण शिव मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के शिव धाम हर-हर महादेव के उद्घोषों से गुंजायमान रहे। जिला मुख्यालय के घंटेश्वर महादेव, जट्टेश्वर महादेव, सेरादेवल महादेव मंदिर, धलकेदार बाबा के दरबार, कपिलेश्वर, पितरौटा शिवालय, पांडेगांव शिवालय, पाताल भुवनेश्वर गुफा, रामेश्वर धाम, थल के बालेश्वर धाम, बेड़ीनाग के पुंगेश्वर धाम, डीडीहाट के मलयनाथ मंदिर, अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर, हंसेश्वर, जौलजीबी के ज्वालेश्वर, मदकोट के शिव मंदिर, नाचनी के शिव मंदिर के साथ ही सभी शिव स्थलों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। पाताल भवनेश्वर में मेला लगा। भगवान शंकर की बारात निकाली गई। जट्टेश्वर, सेरादेवल महादेव मंदिर में देवल समेत बाबा का डोला उठा। लोगों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया और फलाहार व्रत रखकर भगवान शंकर की उपासना की।

विज्ञापन


गंगोलीहाट। गंगोलीहाट के रामेश्वर महादेव मंदिर, नागेश्वर, भोलेश्वर, तामेश्वर, शैलेश्वर, मुक्तेश्वर, वाणेश्वर, हाटकेश्वर, लम्केश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। रामेश्वर मंदिर में मेला लगा। सैकड़ों लोगों ने सरयू और रामेश्वर के संगम में स्नान किया। बेड़ीनाग के पाताल भुवनेश्वर, कोटेश्वर, पुंगेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही कई शिव मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


थल। थल के बालेश्वर महादेव मंदिर में लोग तड़के चार बजे से पहुंचने लगे थे। गंगा स्नान के बाद लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। भजन, कीर्तनों की धूम मची। लोगों ने भगवान भोले को फलाहार का भोग लगाया। बाजार में लगे मेले में लोगों ने खरीदारी की। डीडीहाट के मलयनाथ मंदिर में सुबह से शाम तक लोगों ने पूजा, अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्कोट। अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में भारी संख्या में लोग भगवान शंकर की पूजा करने के लिए पहुंचे। मंदिर में भजन गायन के साथ ही बैठकी होली का आयोजन किया गया। भक्तों ने शिव के मन माहि बसे काशी समेत कई होलियां सुनाईं। महिलाओं ने भजन गायन किया। मंदिर के पुजारी पंडित नारायण दत्त पंत ने लोगों की पूजा संपन्न कराई। हंसेश्वर तीर्थ में मेला लगा। लोगों ने गंगा स्नान के बाद हंसेश्वर महादेव का दर्शन, पूजन किया।

नाचनी। नाचनी के शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु शिव पूजन के लिए पहुंचने लगे थे। पुजारी गणेश गिरी ने लोगों की पूजा संपन्न कराई। मंदिर में भजन गायन हुआ। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुंदन सिंह बथियाल और कमेटी के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंजाम दिया।


जट्टेश्वर महादेव मंदिर में पौधरोपण हुआ 
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज तेजम के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक की पहल पर महाशिवरात्रि के दिन पूर्व विधायक मयूख महर, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह महर, सदस्य पंकज महर, पंडित आशुतोष भट्ट, मनोज जोशी ने विण के जट्टेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य पाठक ने कहा कि पुराणों के अनुसार आज ही के दिन सृष्टि का प्रारंभ हुआ और भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी इसी शुभ दिन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed