फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   She became self-reliant through poultry farming and is earning Rs. 1.20 lakh annually in pithoragarh

Uttarakhand News: मुर्गी पालन कर बनीं आत्मनिर्भर, सालाना कमा रही 1.20 लाख रुपये

Thu, 08 Jan 2026 05:34 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 08 Jan 2026 05:34 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट के गौरीहाट गांव की मंजू देवी ने मुर्गी पालन को स्वरोजगार का जरिया बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।

विज्ञापन
She became self-reliant through poultry farming and is earning Rs. 1.20 lakh annually in pithoragarh
मूनाकोट में पोल्ट्री फार्म में मौजूद मंजू देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में मूनाकोट के गौरीहाट निवासी मंजू देवी मुर्गी फार्म का संचालन कर आत्मनिर्भर बनी हैं। वह इस व्यवसाय से सालाना 1.20 लाख रुपये की आय अर्जित कर रही है।

विज्ञापन

मंजू देवी ने ग्राामोत्थान से बिना ब्याज के 75 हजार रुपये और ग्रामीण बैंक से 1.50 लाख रुपये ऋण लिया। उन्होंने 25 हजार रुपये स्वयं वहन कर मुर्गी फार्म का संचालन शुरू किया। 500 चूजों से व्यवसाय कर उन्होंने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाया है। अब वह फार्म में एक हजार चूजों का पालन कर रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में फॉर्म में चूजों की देख-रेख, बीमारी की रोकथाम करना चुनौतीपूर्ण रहा। पशुपालन विभाग के सहयोग से अब सभी समस्याओं का समाधान हुआ है। बताया कि इस व्यवसाय से वह हर महीने 10 हजार रुपये से अधिक कमा रही हैं।

विज्ञापन

जगन्नाथ स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं मंजू

मंजू देवी जगन्नाथ स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। वह मनमहेश स्वायत्त सहकारिता आजीविका संघ गौराहाट की शेयर धारक हैं। उन्हें गांव की बैठकों के माध्यम से व्यक्तिगत उद्यम योजना के संबंध में जानकारी हुई। वहीं से प्रेरित होकर उन्होंने स्वरोजगार करने की सोची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed