फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shaws demonstrated against the government

शाओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Shaws demonstrated against the government
पिथौरागढ़ में आशाओं के समर्थन में बैठी महिला कांग्रेस। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्री मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। चंपावत में आशाओं ने गीतों के साथ सरकार को निशाने पर लिया
विज्ञापन

शनिवार को आशा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष इंद्रा देऊपा के नेतृत्व में गांधी में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कोविड कार्य में लगी सभी आशा वर्करों कोरोना ड्यूटी की शुरुआत से 10 हजार रुपये मासिक कोरोना भत्ता का भुगतान करने की मांग की है। इस मौके पर उर्मिला सौन, निर्मला बोरा, निर्मला पाल, देवकी देवी, कलावती देवी समेत कई शामिल रहे। डीडीहाट सरकार के खिलाफ शहीद चौक में लॉक अध्यक्षा पिंकी कलौनी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दीपा मनौला, देवकी जोशी, हीरा देवी, पुष्पा बोरा, रंजना डांगा, मुन्नी खड़ायत, नारायणी चंद, चंपा समेत कई शामिल रहे। गंगोलीहाट में ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा के नेतृत्व में कमला देवी, मुन्नी, राधिका, गंगा देवी, हेमा जोशी, दीपा पल्याल, सरिता पंत, रेखा देवी, ललीता देवी, रेखा समेत कई आशाओं ने धरना दिया। नाचनी में जयंती देवी, गीता देवी, आशा देवी, लीला देवी ने धरना दिया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने मांगों के लिए धरने पर बैठी आशाओं का समर्थन किया है। उन्होंने कहा सरकार आशाओं की मांगों की अनदेखी कर मातृत्व शक्ति को परेशान कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट और जिला पंचायत सदस्य अंजू लुंठी ने गांधी चौक में धरने पर बैठी आशाओं को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत में शनिवार को आशाओं ने कलक्ट्रेट में गीत गाकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में हेमा जोशी, लक्ष्मी पांडेय, मीरा पंत, विमला महर, नीलू महर, कमला जोशी, माधवी बरदोला, सीता चौधरी, विद्या देवी आदि शामिल थीं। लोहाघाट में संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में हुए धरने में रीता सिंह, पदमा प्रथोली, रेखा पुजारी, चंपा राय, रीना सिंह, कौशल्या पांडेय आदि शामिल थीं। टनकपुर में आशाओं ने संयुक्त चिकित्सालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर लीला ठाकुर, मीरा कश्यप, लीला नेगी, शोभा चंद, रेखा रावत, रेनू सामंत, विमला बिष्ट, मंजू, आशा, पूनम सक्सेना आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed