फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shankar Giri Maharaj popular saint Brhmlin

विख्यात संत शंकर गिरी महाराज ब्रह्मलीन

Wed, 04 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट/पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट/पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Shankar Giri Maharaj popular saint Brhmlin
ब्रह्मलीन संत दिगंबर शंकर गिरी महाराज - फोटो : अमर उजाला

सिद्ध संत की ख्याति प्राप्त श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महात्मा श्री दिगंबर शंकर गिरी महाराज ब्रह्मलीन हो गए है। उन्होंने बुधवार तड़के करीब 5 बजे हरिद्वार के श्यामपुर स्थित अपने आश्रम में शरीर त्यागा। गंगोलीहाट का महाकाली मंदिर शंकर गिरी महाराज की तपस्थली रहा है। उनके इस दुनिया में न रहने से उनके भक्त बेहद गमगीन हो गए हैं। शंकर गिरी महाराज की उम्र 110 साल से अधिक बताई जाती है।

विज्ञापन


संत शंकर गिरी महाराज 70 के दशक में पहली बार गंगोलीहाट आए। उन्होंने लंबे समय तक हाट कालिका दरबार से नीचे स्थित भगवान शंकर की मुक्तेश्वर गुफा में तपस्या की। निर्जन में स्थित इस गुफा में बाबा रात के एकांत में तप करते थे। संत ने महाकाली मंदिर में चार सहस्त्रचंडी यज्ञों का आयोजन किया था। बाबा की कर्मस्थली हाट कालिका के साथ ही हरिद्वार का माया देवी मंदिर और हिमाचल के सैंज का आश्रम था। भक्ति में लीन बाबा ने जूना अखाड़े के कोतवाल समेत कई पद ग्रहण नहीं किए थे।
विज्ञापन


वह समाजसेवा भी करते थे। गंगोलीहाट के जाखनी के वैष्णवी मंदिर तक श्रमदान से सड़क का निर्माण शुरू कराया। करीब तीन किमी कच्ची सड़क बाबा के प्रयास से बनी है। बुधवार सुबह महाराज के ब्रह्मलीन होने की सूचना मिलते ही उनके शिष्य श्रीनागा चेतन गिरी महाराज समेत कई भक्त हरिद्वार रवाना हो गए हैं। बृहस्पतिवार को हरिद्वार में उनकी समाधि लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संग्रहणीय हो गई अमर उजाला की ‘हैलो गणाईगंगोली’
गंगोलीहाट/गणाईगंगोली। 2 जनवरी को इलाके में बंटी अमर उजाला की ‘हैलो गणाईगंगोली’ पत्रिका के कवर पेज पर नीब करौली महाराज, नानतिन महाराज के साथ ब्रह्मलीन संत श्री दिगंबर शंकर गिरी महाराज की फोटो लगी है। शंकर गिरी महाराज के ब्रह्मलीन होने की सूचना मिलते ही इलाके के लोग ‘हैलो गणाईगंगोली’ के अंक को सलीके से संभालते देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed