{"_id":"57c077434f1c1b4339d4efb7","slug":"shakuntala-narthjon-play-in-competition-neha","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थजोन प्रतियोगिता में खेलेंगी शकुंतला, नेहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्थजोन प्रतियोगिता में खेलेंगी शकुंतला, नेहा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन टीम का स्वागत करते प्राचार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में चैंपियनशिप हासिल करने वाली पिथौरागढ़ महाविद्यालय की टीम का जोरदार स्वागत किया गया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर महाविद्यालय की दो खिलाड़ियों शकुंतला और नेहा का चयन रोहतक में होने वाली नार्थजोन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा परिसर में 21 से 23 अगस्त तक हुई प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ महाविद्यालय की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डीएस पांगती के नेतृत्व में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता डा. पुष्कर बिष्ट ने जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत को दिया है। टीम मैनेजर डा. डीके उपाध्याय, डा. अजय शुक्ल, डा. पंकज भट्ट ने इस जीत पर खुशी जाहिर की है। पिथौरागढ़ की महिला टीम में नेहा राठौर, शकुंतला नगरकोटी, नेहा कोहली, पूजा रावत शामिल थीं।
विज्ञापन