फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Several missiles seen shot down, UAE on high alert

Pithoragarh News: कई मिसाइलों को मार गिराते देखा, यूएई हाई अलर्ट पर

Sun, 01 Mar 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Several missiles seen shot down, UAE on high alert
पिथौरागढ़। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के कारण सीमांत जनपद के लोग भी चिंतित हैं। अमेरिका और इस्राइल की ओर से अपने देश पर हुए हमले के जवाब में ईरान ने भी मध्य पूर्व और खाड़ी के विभिन्न देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। ऐसे में खाड़ी और मध्य पूर्व के देशों में रह रहे अपने परिजनों और रिश्तेदारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन




संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नौकरी कर रहे पिथौरागढ़ के जीआईसी क्षेत्र निवासी अभिषेक पांडे के परिजन भी चिंतित हैं। अभिषेक का कहना है कि फिलहाल वह सकुशल और सुरक्षित हैं लेकिन हमने अपने निवास स्थान से कई मिसाइलों को मार गिराते हुए देखा जिनकी आवाज बहुत तेज थी। यूएई अभी हाई अलर्ट पर है और यहां की सरकार और सुरक्षा अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे और समुद्री रास्ते फिलहाल बंद हैं। हम पूरी जानकारी रख रहे हैं और सभी स्थानीय सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं और सुरक्षित हैं। अभिषेक के इस संदेश के बाद यहां उनके बड़े भाई अध्यापक आशीष पांडे और अन्य परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रियाद हवाई अड्डे पर काम करने वाले और पिथौरागढ़ के चंडाक निवासी नीरज सिंह का कहना है कि फिलहाल हमलों का वहां खास असर नहीं है लेकिन विमान सेवाओं पर असर पड़ा है। इस कारण एयरपोर्ट पर सन्नाटा है। दूसरी ओर पिथौरागढ़ जिले के किसी व्यक्ति के फिलहाल ईरान में फंसे होने की जानकारी नहीं है। इस वैश्विक घटनाक्रम के बाद खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed