फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Seven women transformed their lives through self-employment

Pithoragarh News: सात महिलाओं ने स्वरोजगार से बदली तकदीर

Sun, 05 Jul 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Seven women transformed their lives through self-employment
चंपावत। पाटी विकासखंड की सात महिलाओं ने सामूहिक प्रयास और मेहनत के बल पर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। वर्ष 2021 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित शिव स्वयं सहायता समूह आज महिलाओं की आय का सशक्त माध्यम बन चुका है। समूह की सदस्य अचार, जूस, सब्जी उत्पादन और पशुपालन के जरिए हर माह करीब 10 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन

शुरुआत में सीमित संसाधनों के साथ महिलाओं ने छोटे स्तर पर अचार और जूस बनाना, सब्जी उत्पादन तथा पशुपालन का कार्य शुरू किया। समय के साथ उन्हें प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन मिला जिससे उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार हुआ। वर्तमान में उनके उत्पाद स्थानीय बाजारों और आसपास के गांवों में अच्छी मांग के साथ बिक रहे हैं जिससे समूह की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है।
विज्ञापन

शिव स्वयं सहायता समूह पाटी क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण का सफल मॉडल बन चुका है। समूह की महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोच में आए सकारात्मक बदलाव ने बढ़ाया भरोसा
समूह की अध्यक्ष मुन्नी देवी ने बताया कि यह केवल आय बढ़ाने की कहानी नहीं बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सोच में आए सकारात्मक बदलाव का भी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि समूह की सफलता से प्रेरित होकर गांव की अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार अपनाने के लिए आगे आ रही हैं। एनआरएलएम से मिले सहयोग और प्रशिक्षण ने आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed