फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Senior citizens enthusiastically participated in the walk race.

Pithoragarh News: वॉक रेस में वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

Tue, 12 Mar 2024 09:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Mar 2024 09:51 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens enthusiastically participated in the walk race.
पिथौरागढ़। वरिष्ठ नागरिकों के लिए नगर के देव सिंह मैदान में वॉक रेस का आयोजन किया गया। 60 वर्ष अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडेय की पहल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित 200 मीटर वाॅक रेस में गिरधर सिंह खनका प्रथम, लक्ष्मी दत्त तिवारी द्वितीय, गिरधर सिंह बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर वॉक रेस में खड़क सिंह खनका पहले, शेर सिंह शाही दूसरे, मंगल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 92 वर्षीय केदार दत्त पांडेय और 76 वर्षीय प्रह्लाद सिंह बोरा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश देवलाल की ओर से सहयोग दिया गया। सभी वरिष्ठ नागरिकों को पहले मतदान फिर जलपान की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पीडी भट्ट, लक्ष्मण सिंह देउपा, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, विशन प्रसाद, आन सिंह ज्याला, भूपसिंह सीपाल, दिवाकर बोरा, बीबी भट्ट, राजेंद्र देवलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed