फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Selection of new place for paragliding in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में पैराग्लाइडिंग के लिए नए स्थान का चयन

Thu, 01 Feb 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 01 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Selection of new place for paragliding in Pithoragarh
पैराग्लाइडिंग के नए स्थान का चयन करते पायलट - फोटो : अमर उजाला

यहां के कुछ नौजवानों ने पैराग्लाइडिंग के लिए नए स्थान का चयन किया है। इस नए स्थान से बाकायदा ट्रायल भी किया गया और ट्रायल सफल रहा। अब भविष्य में चंडाक से पपदेव तक आसानी से पैराग्लाइडिंग की जा सकेगी। अब तक पैराग्लाइडिंग के सारे प्रशिक्षण सेना के गोल्फ मैदान और सौरलेख की पहाड़ी से ही होते आए हैं।

विज्ञापन


पैराग्लाइडिंग के वरिष्ठ पायलट संजय पुनेड़ा ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू करने के लिए स्थान चयन की कोशिश काफी दिनों से की जा रही थी। चंडाक में मैग्नेसाइट फैक्ट्री के पास उपयुक्त स्थान मिला है। दस वर्ष पहले तक चंडाक कस्बे के पास की पहाड़ी से भी पैराग्लाइडिंग की जाती थी, लेकिन धौलीगंगा परियोजना की बिजली लाइन आने के कारण यह स्थान अब सुरक्षित नहीं रह गया है। इसके विकल्प के तौर पर चंडाक में ही मैग्नेसाइट फैक्ट्री के पास के स्थान का चयन किया गया है।
विज्ञापन


इस स्थान से पपदेव तक आसानी से उड़ान भरी जा सकती है। पुनेड़ा के साथ गए पायलट संजय राज, सेंडी मर्तोलिया और तिलक पंत ने पपदेव तक उड़ान भरकर इसका परीक्षण कर लिया है। पुनेड़ा ने बताया कि जल्द ही पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा और स्थानीय युवाओं को उसमें वरीयता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के नजदीक के इस स्थान से पैराग्लाइडिंग कराने पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले उन्होंने चंपावत में भी स्थान चयन के लिए सर्वे किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed