फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   seemaant jile mein machee saatoon-aathoon parv kee dhoom

खोल दे माता खोल भवानी धर्म किवाड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
seemaant jile mein machee saatoon-aathoon  parv kee dhoom
सातूं-आठूं पर्व के अवसर पर पिथौरागढ़ के पितरौटा गांव से गौरा की प्रतिमा को रामलीला मैदान को लेकर ? - फोटो : PITHORAGARH
जिला मुख्यालय में सातूं-आठूं पर्व की धूम मची है। सातूं पर्व पर विभिन्न स्कूलों की छात्राओं, महिलाओं ने परंपरागत रंगीला-पिछोड़ा पहनकर शोभा यात्रा निकाली। रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास के साथ रामलीला मैदान में गौरा की सौं (धान के खेतों में पाई जाने वाली विशेष प्रकार की घास) से बनी प्रतिमा स्थापित की गई। आठूं पर्व पर शुक्रवार को महेश्वर की प्रतिमा बनाकर दोनों का धूमधाम से विवाह संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित सातूं-आठूं पर्व पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बृहस्पतिवार को बारिश की हल्की फुहारों के बीच शोभा यात्रा निकाली। बच्चे गौरा-महेश के साथ ही राधा-कृष्ण, मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं के वेश में सजे हुए थे। शोभा यात्रा टकाना से राजा होटल, केमू स्टेशन, नया बाजार होते हुए गांधी चौक से सिमलगैर बाजार से नगरपालिका स्थित रामलीला मैदान पहुंची। यहां मानस एकेडमी के बच्चों ने हिलजात्रा का आकर्षक मंचन किया। गल्या बैलों की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पितरोटा की महिलाओं ने सौं घास से बनी गौरा की प्रतिमा बनाई। पं.नवीन जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा स्थापित की।
विज्ञापन

इसके बाद मैदान में झोड़ा, चांचरी, खेल, ठुलखेल, छलिया नृत्य आदि का आयोजन किया गया। महिलाओं ने ‘खोल दे माता खोल भवानी, धर्म किवाड़’, ‘सिलगड़ी का पाला चाला गिन खेलन्या गाड़ा’, ‘ओ बांज झुपरयाली बांज’, ‘जन काट्या बांज’, ‘गोविंदी त्यार म्यात को जोगी आ रिछ चिमटा छमाछम’ लोकगीतों से समा बांध दिया। छात्रों की ओर से भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आठूं पर्व पर शुक्रवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर से महेश्वर की झांकी निकाल कर रामलीला मैदान में स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या रेखा जोशी ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महरा, प्रकाश जोशी, राकेश देवलाल, ललित पंत, सुनील वर्मा, जगदीश पुनेड़ा, राम दत्त जोशी, नवीन भट्ट, माधवी देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। उधर कनालीछीना के सतगड़, सिरोली, ख्वांकोट, अस्कोट के देवल, खोलिया गांव, हिनकोट, रसगाड़ी, गर्खा आदि जगहों पर भी पर्व की धूम मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed